बिहारराज्यलोकल न्यूज़

ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (L.N.T. College) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ३१ अक्टूबर

ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय (L.N.T. College) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ.ममता रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद महाविद्यालय परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एनएसएस की समीक्षा कुमारी एवं खुशी कुमारी ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ.ममता रानी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के महान प्रतीक थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण कराया। इसी ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में गुजरात में उनकी 182 मीटर ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आपसी सद्भाव, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (National Integration Camp) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक ऐश्वर्य आनंद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मियों  एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। शपथ समारोह के उपरांत ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसके लिए महाविद्यालय परिसर में छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों की तीन अलग-अलग कतारें बनाई गईं। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में लगभग एक किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button