बिहारराज्यलोकल न्यूज़

गर्भवती महिला को गोली मारने वाले ससुर की हुई गिरफ्तारी, देसी पिस्टल के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार, गांजा तस्करी का भंडाफोड़

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २९ अक्टूबर

हाजीपुर (सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला अदलपुर) में गर्भवती महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसके ससुर सुदर्शन राय को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को गर्भवती बहू को गोली मारी गई थी। वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। महिला की जान बच गई है और उसका इलाज जारी है। इसके साथ ही हाजीपुर में सदर थाने की पुलिस और मोटरसाइकिल गश्ती दल ‘गरुड़ा टीम’ ने तत्परता दिखाते हुए नेशनल पेट्रोल पंप के पास से छिनतई (स्नैचिंग) की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। दबोचे गए संदिग्ध युवकों की पहचान रंजन कुमार और नीतीश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी रंजन कुमार के पास से एक देसी पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। गरुड़ा टीम को ये दोनों पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध अवस्था में दिखे, जो वहां से गुजरने वाले राहगीरों से हथियार के बल पर स्नैचिंग करने की साजिश रच रहे थे। इसके साथ ही हाजीपुर (वैशाली) में पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक स्विफ्ट कार से 13.440 किलो गांजा जब्त किया है और एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रितिक रोशन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर का रहने वाला है और हाजीपुर के दिग्घी कला में किराये पर रहता था। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है, और आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। हाजीपुर के सदर एसडीपीओ-1 (SDPO Sadar-1) सुबोध कुमार ने पुलिस टीम द्वारा किए गए बड़े खुलासों की जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को दिग्घी कला अदलपुर में सोनू कुमार की पत्नी दीवानी कुमारी को उनके घर के अंदर ही गोली मार दी गई थी। पुलिस टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी (पीड़िता के ससुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मोटरसाइकिल गश्ती दल ‘गरुड़ा टीम’ ने नेशनल पेट्रोल पंप के पास से छिनतई (स्नैचिंग) की योजना बना रहे दो संदिग्ध युवकों (रंजन कुमार और नीतीश कुमार) को दबोचा। इनके पास से एक देसी पिस्तौल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में (13 किलो) गांजा जब्त किया और एक तस्कर को हिरासत में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button