बिहारराज्यलोकल न्यूज़

दशहरा पर्व के अवसर पर वैशाली पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं और आमजनों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से किया जा रहा है निःशुल्क रात्रि बस सेवा का संचालन

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, १८ अक्टूबर

दशहरा पर्व के दौरान आमजनों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार वैशाली पुलिस द्वारा प्रतिदिन *रात्रि 08:00 बजे से निःशुल्क बस सेवा* उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल के तहत कुल *03 बसें* तीन निर्धारित मार्गों *महनार रूट*, *लालगंज रूट* और *महुआ रूट* पर संचालित होंगी. *बस खुलने का स्थल:* रामाशीष चौक, वैशाली तथा *प्रस्थान का समय:* प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे है.  वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री मिश्रा नें बताया की विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रत्येक बस में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान आमजनों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना तथा त्योहार के उत्साह को सुरक्षा और विश्वास के साथ बनाए रखना है। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button