बिहारराज्यलोकल न्यूज़

हाजीपुर (वैशाली) में पुलिस ने औद्योगिक (इंडस्ट्रियल एरिया) थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 71.75 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ 04 तस्करों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, १९ सितम्बर

हाजीपुर (वैशाली) में पुलिस ने औद्योगिक (इंडस्ट्रियल एरिया) थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 71.75 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ 4 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इन नशीले पदार्थों को एक टीवी (TV) के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा ज़ब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान (ऑपरेशन नीलकंठ) चला रही है। सदर एसडीपीओ (SDPO) गोपाल मंडल ने बताया की औद्योगिक थाना पुलिस को मद्य-निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरों, पटना के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ मादक पदार्थ तस्करों के द्वारा अपने पास मादक पदार्थ लेकर चकमकरम हॉल्ट पर उतरा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० के नेतृत्व में उक्त स्थल पर छापेमारी कर 71.75 ग्राम हेरोई/ स्मैक के साथ 04 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से अपना अपना नाम व पता पूछने पर वह अपना नाम – अमन कुमार, पे० शिवचंद्र राय, मणिकांत पासवान, पे० भरत पासवान, विजय कुमार, पे0 सुरेन्द्र सिंह एवं नकुल राय, पे0 सुरेश राय बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था एवं किसको बेचने वाला था उसका भी खुलासा किया गया। इस संदर्भ में औद्योगिक थाना कांड सं0 -171/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button