वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, जंदाहा (वैशाली), बिहार, १५ सितम्बर
वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। गौरतलब है की विगत 12 सितम्बर को ग्राम गोरीयडा, थाना सिरदला, जिला नवादा, निवासी बिजेन्द्र कुमार, पे० बाबूलाल यादव के साथ कुछ बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा जन्दाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गराही में बाईक एवं मोबाईल लूट लेने की घटना घटी। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा०-महुआ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठन किया गया एवं गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर बिदुपुर थानान्तर्गत ग्राम चेचर बेदाम चौक के पास स्थित गैरेज से लूट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल एवं लूटी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स के साथ 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जन्दाहा थाना कांड संख्या-429/26 दर्ज की गई थी।





