‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की तैराक माही श्वेतराज को पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर किया गया नियुक्त

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०२ सितम्बर
बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की तैराक माही श्वेतराज को पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर नियुक्त किया गया है। वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा माही श्वेतराज को पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector-SI) के पद पर योगदान देने के उपरांत आधिकारिक जिलादेश पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। श्री मिश्रा नें बताया की बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीधा सरकारी रोजगार और भविष्य की सुरक्षा देना है। उन्होंने बताया की माही श्वेतराज ने 77वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं (100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold) जीते थे। वैशाली पुलिस को माही श्वेतराज की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनकी मेहनत, प्रतिभा एवं समर्पण निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।




