आरबीबीएम (RBBM) कॉलेज को खेलों में उत्कृष्ट योगदान और प्रोत्साहन के लिए ‘महर्षि दयानंद सरस्वती खेल सम्मान’ से नवाजा गया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०२ सितम्बर
आरबीबीएम (RBBM) कॉलेज को खेलों में उत्कृष्ट योगदान और प्रोत्साहन के लिए ‘महर्षि दयानंद सरस्वती खेल सम्मान’ से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित जिला युग सृजन खेल पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया गया। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले चुनिंदा स्कूल और कॉलेजों को यह सम्मान दिया गया, जिसमें आरबीबीएम कॉलेज भी शामिल है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा की यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमारी छात्राएं खेल में उत्कृष्ट योगदान कर रही हैं। वरिष्ठ शिक्षक डॉ.अशोक कुमार निगम ने कहा की यह सम्मान आरबीबीएम कॉलेज द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद, अनुशासन और शारीरिक विकास को निरंतर बढ़ावा देने के प्रयासों को प्रमाणित करता है। कॉलेज को ‘महर्षि दयानंद सरस्वती खेल सम्मान’ प्राप्त होनें पर हर्ष व्यक्त करनें वालों में खेल प्रभारी डॉ.अभय कुमार, डॉ.हेमा, डॉ.अंकिता सिंह, डॉ.अन्नू, डॉ.नीलू, डॉ. विनीता, डॉ.रूपम, डॉ.कंचन, डॉ.मीनू, डॉ.सबीना, डॉ.राकेश रंजन, महाविद्यालय के कर्मी और छात्राए शामिल थी.




