उचित नीतियों और मानव पूंजी में निवेश करके बिहार अपनी विशाल युवा आबादी को वास्तविक जनसांख्यिकी लाभांश में बदल सकता है- प्रो.आलोक प्रताप सिंह, डीएसडब्ल्यू, BRABU

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०१ सितम्बर
रामदयालु सिंह महाविद्यालय (RDS College) के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “Harnessing Demographic Dividend: Challenges facing Bihar” (जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाना: बिहार के समक्ष चुनौतियाँ) विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पैनल डिस्कशन के मुख्य वक्ता और बीआरएबीयू (BRABU) के डीएसडब्ल्यू प्रो.आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि उचित नीतियों और मानव पूंजी में निवेश करके बिहार अपनी विशाल युवा आबादी को वास्तविक जनसांख्यिकी लाभांश में बदल सकता है। प्रो.सिंह नें युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास (Skill Development), रोजगार और उद्यमिता के पर्याप्त अवसरों को अनिवार्य बताया गया। उन्होंने कहा की बिहार भारत के सबसे युवा राज्यों में से एक है। यहाँ की अधिकांश आबादी कार्यशील आयु वर्ग (Working-Age Population) में आती है, जो राज्य के लिए एक बड़ा अवसर (Demographic Dividend) है। इस युवा शक्ति का सही उपयोग करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की आवश्यकता है। वर्तमान में पलायन (Migration) एक बड़ी चुनौती है। प्रो.सिंह नें कहा की ऐसे अकादमिक आयोजन नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक मंच पर लाते हैं। इससे बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने और उपलब्ध मानव संसाधन (Human Resource) को राज्य की संपत्ति (Asset) में बदलने के लिए व्यावहारिक सुझाव और रणनीतियाँ विकसित करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा की केवल युवा होना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें वैश्विक बाजार की मांग के अनुसार कुशल (Skilled) बनाना सबसे अनिवार्य शर्त है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए बिना जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ नहीं उठाया जा सकता।अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ श्रुति मिश्रा ने विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। पैनल डिस्कशन में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों और विचारों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संध्या कुमारी नें एवं स्वागत डॉ.विकास ने किया। मौके पर डॉ.एम.एन रजवी, डॉ.अजमत अली, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.जयदीप घोष, डॉ.सौरभ राज, डॉ.रजनीकांत पांडे, डॉ.मनोज कुमार, डॉ.प्रियंका चौरसिया, डॉ.आरती कुमारी, डॉ.स्नेहलता, डॉ.सुमनलता, डॉ.हसन रजा, डॉ.आशुतोष मिश्रा, डॉ.अमर ज्योति रंजन, डॉ.भगवान कुमार, डॉ.पंकज तिवारी, डॉ.चौधरी संजय कुमार सिंह, डॉ.अमोद कुमार, डॉ.सी.के झा, डॉ.आरती मित्रा, डॉ.गणेश कुमार शर्मा, डॉ.दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






