बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस ने सदर थाना (हाजीपुर) के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी मंटू कुमार को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०६ अगस्त

वैशाली पुलिस ने सदर थाना (हाजीपुर) के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी मंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा (IPS) ने बताया की वैशाली पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस विशेष कार्रवाई के तहत सदर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल मंटू कुमार की गिरफ्तारी निश्चित रूप से स्थानीय कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता है। वैशाली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह एक बड़ी सफलता मिली है। श्री मिश्रा नें बताया की पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में इस कुख्यात अपराधी को दबोचा गया। गिरफ्तार मंटू कुमार के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था और सदर थाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। वैशाली पुलिस वर्तमान में अपराधियों और जिले के ‘टॉप-10 वांछितों’ की सूची में शामिल अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार धर-पकड़ अभियान चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button