बिहारराज्यलोकल न्यूज़
वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने जंदाहा और महुआ थाने का किया रात्रि निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने पर जोर

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ०३ अगस्त
वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जंदाहा और महुआ थाने का रात्रि निरीक्षण किया, जिसमें कांड दैनिक लेखन, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना शामिल था। पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और अभिलेखों के संधारण की जाँच कर मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और रात्रि गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने के आदेश देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।






