बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण (Riot Control) मॉक ड्रिल आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर(वैशाली), बिहार, २३ जुलाई

पुलिस अधीक्षक, वैशाली शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था संधारण एवं किसी भी आपात परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के मद्देनज़र हाजीपुर शहरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण (Riot Control) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम सह साइबर क्राइम) एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने, स्थिति का आकलन कर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय का अभ्यास कराया गया। इसके तहत शहर के प्रमुख प्रवेश एवं संवेदनशील स्थलों, जैसे न्यू गंडक पोस्ट, महुआ मोड़, जढ़ुआ मोड़ एवं समाहरणालय परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल की परिचालन क्षमता, त्वरित कार्रवाई, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा किसी भी विधि-व्यवस्था संबंधी चुनौती का प्रभावी एवं पेशेवर तरीके से सामना करने की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करना था। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित यह दंगा नियंत्रण (Riot Control) मॉक ड्रिल हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की आपातकालीन तैयारियों को परखना और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना होता है। पुलिस अधीक्षक (SP) नें मॉक ड्रिल के मुख्य उद्देश्य और प्रभाव के बारे में बताया की किसी भी आपात स्थिति या दंगे जैसी परिस्थिति में पुलिस बल की रिस्पॉन्स टाइम (प्रतिक्रिया समय) को सुधारना। सुरक्षाकर्मियों को आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों के सही इस्तेमाल और भीड़ को बिना किसी बड़े नुकसान के तितर-बितर करने का अभ्यास कराना। वरिष्ठ अधिकारियों और जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और शहरवासियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में कानून का डर बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button