दिल्ली NCRराज्य

इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (IEA) द्वारा नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में एक विशेष विमोचन कार्यक्रम किया गया आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, नई दिल्ली      

इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (IEA) द्वारा नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में एक विशेष विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. भोलेनाथ ठाकुर (ICFAI बिजनेस स्कूल) द्वारा लिखित पुस्तक “Impact of Artificial Intelligence on Brand Communication in Advertising”  का विमोचन तथा IEA न्यूज़लेटर 2026 का आधिकारिक रूप से अनावरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. एस. महेंद्र देव द्वारा की गई। यह कार्यक्रम IEA के सदस्यों और शिक्षाविदों के बीच अकादमिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (IEA) द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के लेक्चर हॉल-I में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष विमोचन समारोह का आयोजन एसोसिएशन के आगामी 109वें वार्षिक सम्मेलन के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि डॉ. एस. महेंद्र देव अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने पुस्तक और न्यूज़लेटर का अनावरण करते हुए देश के आर्थिक विकास और नीति निर्माण में शोध (Research) की प्रासंगिकता पर बल दिया। उन्होंने कहा की दिल्ली में इस न्यूज़लेटर का लॉन्च होना इस बात का प्रतीक है कि संस्था क्षेत्रीय सीमाओं से परे जाकर राष्ट्रीय स्तर पर संवाद का दायरा बढ़ा रही है। इस न्यूज़लेटर में आगामी सम्मेलनों की रूपरेखा, वर्तमान आर्थिक चुनौतियां, और ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को लेकर अर्थशास्त्रियों के शोध सारांश शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर प्रो.ए.डी.एन. बाजपेयी, अध्यक्ष, इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन और पूर्व कुलपति, प्रो.चेतन घाटे, अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली और सदस्य, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, प्रो.अश्वनी महाजन, लेखक, स्तंभकार और राष्ट्रीय सह-संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, डॉ.तम्मा कोटी रेड्डी, कुलपति, ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन एवं प्रो.रवींद्र ब्रह्मे, महासचिव, इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय सहित देश की राजधानी के प्रमुख अर्थशास्त्री, वरिष्ठ नीति निर्माता, शोधकर्ता और आईईए (IEA) के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (IEA) के मुख्य संयोजक डॉ.अनिल कुमार ठाकुर नें कहा की देश की इस सबसे पुरानी आर्थिक संस्था द्वारा जारी यह न्यूज़लेटर आर्थिक अनुसंधान, शैक्षणिक विमर्श और देश भर के अर्थशास्त्रियों के बीच व्यावसायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। 1917 में स्थापित इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन भारत में पेशेवर अर्थशास्त्रियों का सबसे बड़ा और पुराना राष्ट्रीय संगठन है, जिसके तहत यह न्यूज़लेटर इसके राष्ट्रीय स्तर के मील के पत्थरों को रेखांकित करता है। डॉ.ठाकुर नें बताया की  IEA का 109वां वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष 27 से 29 दिसंबर, 2026 के दौरान काकतीय विश्वविद्यालय (Kakatiya University), तेलंगाना में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के प्रमुख नीति निर्माता, शिक्षाविद और शोधकर्ता भारत को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के दृष्टिकोण और विभिन्न आर्थिक सुधारों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया की इस वर्ष 27 से 29 दिसंबर, 2026 तक काकतीय विश्वविद्यालय, तेलंगाना में होने वाले वार्षिक सम्मेलन के लिए मुख्य एजेंडा तय कर लिया गया है, जिसमें पांच मुख्य सत्रों विकसित भारत-जीडीपी से परे (Beyond GDP), आत्मनिर्भर और तकनीक-आधारित ढांचागत सुधार, वित्तीय क्षेत्र में सुधार, आर्थिक कूटनीति (Economic Diplomacy) एवं राज्य स्तरीय परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित शोध पत्र (Research Papers) पढ़े जाएंगे. कार्यक्रम का कुशल संचालन IEA के संयुक्त सचिव डॉ.एस. नारायणा द्वारा किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button