बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा का फर्जी प्रश्न पत्र तैयार कर टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ जून      

मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा का फर्जी प्रश्न पत्र तैयार कर टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के चार और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद अब कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक नें बताया की यह पूरा नेटवर्क मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट इलाके से संचालित हो रहा था। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए हर्ष, अमन कुमार, कन्हैया कुमार उर्फ मानव और हर्ष कनोडिया को दबोचा है। इससे पहले पुलिस ने 2 मई 2026 को गुप्त सूचना पर बालूघाट के एक किराए के मकान में छापेमारी कर गिरोह के सरगना मनीष झा को गिरफ्तार किया था। ये शातिर अपराधी टेलीग्राम पर ‘नीट लीक पेपर’ जैसे ग्रुप बनाते थे। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को असली प्रश्न पत्र देने का झूठा भरोसा दिलाते थे। झांसे में लेकर ऑनलाइन स्कैनर या क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से कम से कम 9 अलग-अलग बैंक खातों में मोटी रकम ट्रांसफर करवाते थे। शुरुआती छापेमारी में मुख्य आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप मिला था। शनिवार को पकड़े गए 4 आरोपियों के पास से 3 और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और ट्रांजैक्शन की कड़ियों को खंगालने के लिए आगे की तकनीकी जांच कर रही है और ठगी के इस्तेमाल में आए बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button