लंगट सिंह कॉलेज (LS College) और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) के बीच हुए समझौते (MoU) का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, खेलों और योग को बढ़ावा देना है- प्रो.कनुप्रिया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ मई
लंगट सिंह कॉलेज और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज की प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने आधिकारिक तौर पर इस समझौते को अंतिम रूप दिया। मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ.ऋतुराज कुमार, डॉ.नवीन कुमार, राम प्रमोद राम मौजूद थे। प्राचार्या नें बताया की दोनों संस्थानों ने ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज के मैदान में मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल और जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है. इस एमओयू का उद्देश्य मुजफ्फरपुर के युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, खेल प्रतिभाओं और योग शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसके तहत खेल मैदानों का सही उपयोग, प्रशिक्षण सत्र और खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है. वहीं, स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य कॉलेज के भीतर छुपी हुई एथलेटिक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें सही तकनीक सिखाना और आधुनिकतम प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस करना है।




