रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग और नोबाफ्लिक्स कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी साहित्य में रोजगार की संभावना’ विषयक कार्यशाला आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०७ मई
छात्राओं को हिंदी विषय के माध्यम से भविष्य में मिलने वाले करियर के अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग और नोबाफ्लिक्स (Nobaflix) कंपनी के तहत ‘हिंदी साहित्य में रोजगार की संभावना’ (Employment Potential in Hindi Literature) पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हर कॉलेज की प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी केवल साहित्य की भाषा नहीं रह गई है, बल्कि डिजिटल मीडिया, कंटेंट राइटिंग, अनुवाद (Translation), डबिंग, विज्ञापन (Copywriting), और मनोरंजन उद्योग (OTT प्लेटफॉर्म) में भी रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान कर रही है। नोबाफ्लिक्स जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ इस जुड़ाव का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग-आधारित कौशल (Industrial Skills) प्रदान करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। यह पहल छात्राओं को पारंपरिक शिक्षण से इतर आधुनिक बाजार की मांगों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस एकदिवसीय कार्यशाला में रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (आरबीबीएम) के हिंदी विभाग के शिक्षकों और नोबाफ्लिक्स के विशेषज्ञों ने छात्राओं को डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता समझाई। नोबाफ्लिक्स कंपनी की ओर से आए तकनीकी और कंटेंट विशेषज्ञों ने ‘डिजिटल हिंदी’ और ‘न्यू मीडिया’ में करियर बनाने के व्यावहारिक गुर सिखाए। छात्राओं को बताया गया कि कैसे वे अपनी लेखनी को वेबसाइटों, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत ब्लॉग के लिए व्यावसायिक रूप दे सकती हैं। मनोरंजन उद्योग और ओटीटी प्लेटफॉर्म (जैसे नेटफ्लिक्स, नोबाफ्लिक्स) में हिंदी अनुवादकों की बढ़ती मांग पर चर्चा हुई। इसमें पटकथा लेखन और डबिंग के तकनीकी पहलुओं को समझाया गया। प्रकाशन जगत और समाचार पोर्टलों में हिंदी व्याकरण और शुद्धता के महत्व को बताते हुए इसमें रोजगार के अवसरों को रेखांकित किया गया। स्वागत संभाषण और विषय प्रवेश कराते हुए विभागाध्यक्ष डॉ.हेमा ने यह कार्यशाला छात्राओं को तकनीकी कौशल और हिंदी साहित्य में रोजगार की संभावना तथा अवसरों के संदर्भ में जानकारी प्रदान करेगा। धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.प्रियंका ने किया। इस अवसर पर डॉ.रामेश्वर राय, डॉ.अशोक निगम, डॉ.अभय, डॉ. निशात फातिमा, डॉ.कंचन, डॉ.धनंजय, डॉ.नीलेश, डॉ.शबीना, डॉ.पूजा शेखर, रक्षा, विभा, गीतांजलि, ममता सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थें।





