बिहारराज्यलोकल न्यूज़

आज का भारत अपनी इच्छाशक्ति और  संसाधनों के बल पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम- प्रो.दिनेश चंद्र राय, कुलपति, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय

चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (CIMP) सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता मंच (FANS) द्वारा "राष्ट्रीय सुरक्षा: नीति, रणनीति और समकालीन चुनौतियां" विषय पर सेमिनार आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, २० मार्च

पटना के चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (CIMP) सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता मंच (FANS) की पटना शाखा द्वारा “राष्ट्रीय सुरक्षा: नीति, रणनीति और समकालीन चुनौतियां” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सुरक्षा विशेषज्ञों ने परमाणु, रासायनिक और डिजिटल खतरों पर चर्चा की तथा स्वदेशी अनुसंधान व तकनीकी आत्मनिर्भरता (DRDO की भूमिका) पर जोर दिया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न शिक्षाविदों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिसमें सुरक्षा को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप मजबूत करने पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय नें अपनें संबोधन में भारतीय विरासत पर पश्चिमी प्रभाव का मुकाबला करने और सनातन संस्कृति को संरक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास को राष्ट्रीय प्रगति की कुंजी बताया और कृषि में तकनीक, एकीकृत खेती और प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। प्रो.राय नें कहा की आज का भारत अपनी इच्छाशक्ति और  संसाधनों के बल पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है. कुलपति नें कहा की वर्तमान भारत की बढ़ती सामरिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बखूबी दर्शाता है। इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों में जागरूकता पैदा करते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति एक नया दृष्टिकोण भी देते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने विकास के लिए सुरक्षित वातावरण, अंतर्राज्यीय मुद्दों और राष्ट्रीय सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण जैसे जटिल खतरों पर चर्चा की। CIMP के निदेशक प्रो. (डॉ.) राणा सिंह ने परमाणु, रासायनिक, जैविक और रेडियोलॉजिकल खतरों को रेखांकित किया। उन्होंने डिजिटल रणनीतियों और सुरक्षित नेटवर्क के माध्यम से तकनीकी संप्रभुता प्राप्त करने में DRDO की भूमिका पर बल दिया। मुख्य वक्ता सह राष्ट्रीय संचालन समिति, (FANS) गोलोक बिहारी राय ने जनसंख्या चुनौतियों, शराब-अपराध सांठगांठ और शांति की रक्षा में नागरिकों की भूमिका को संप्रभुता और आर्थिक विकास से जोड़कर प्रस्तुत किया। FANS पटना चैप्टर के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार चौधरी ने आर्थिक स्थिरता, सामाजिक सद्भाव और तकनीकी संप्रभुता को राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग बताया। विशिष्ट अतिथि आलोक राज (सेवानिवृत्त IPS और पूर्व DGP, बिहार) ने साइबर हमलों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और पारंपरिक खतरों जैसे “ऑपरेशन सिंदूर” पर प्रकाश डाला। कुमोद कुमार, सीएओ, सीआईएमपी और पटना शाखा के महासचिव ने गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button