बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई अगस्त माह के पेंशन की सौगात, वृहद स्तर पर मनाया गया पेंशन महोत्सव

जिला पदाधिकारी ने वृद्ध, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान का दिया संदेश

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १० सितम्बर

मुख्यमंत्री के द्वारा विगत 21 जून को सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन को ₹400 से बढ़कर 1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी, जिस पर 24 जून को मंत्री परिषद की मोहर लग गई। 11 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री के द्वारा पहली बार जून माह की बढ़ी हुई पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से वृद्ध जनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा अपने संबोधन में पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि अब हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे। इस कड़ी में 10 सितंबर  2025 को माह  अगस्त 2025 की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। सीधे प्रसारण के माध्यम से पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने। सीतामढ़ी  जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित किया गया साथ ही यह कार्यक्रम सभी प्रखंड मुख्यालय सभी नगर निकाय, सभी पंचायत व राजस्व ग्राम में आयोजित किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के वृद्धजनों विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की आकांक्षा के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। उनके द्वारा वृद्ध, विधवाओं एवं निशक्त जिलावासियों के अधिकारों के संरक्षण तथा उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजन, विधवाओं एवं दिव्यांग जनों की आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने आज आश्वस्त किया कि प्रशासन इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा लाल कृष्ण राय द्वारा जानकारी दी गई कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 1,16,905, वृद्ध जनों हेतु कुल 12,86,38,100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के तहत 26364 पेंशनधारियों हेतु कुल 2,91,16,000 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 3065 पेंशनधारियों हेतु ₹33,73,700, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन  योजना के 178007 पेंशनधारी हेतु कुल 20,0099,800 रू, राज्य लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 15812 पेंशनधारियों के लिए ₹17597900 ,बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 30282 पेंशन धारी के लिए 3,41,51,000 सहित कुल 3,70,435 पेंशनधारियों के लिए कुल 41 करोड़ 22 लाख 76 हजार 500 रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी पेंशनधारियों को माह अगस्त 2025 का पेंशन प्राप्त करने पर बधाई दी गई। कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सरिता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!