बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने कुढ़नी प्रखंड में किया विकास योजनाओं का निरीक्षण, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १९ नवम्बर

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कुढ़नी प्रखंड का दौरा कर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तुर्की स्थित 2×10 एमवीए (MVA) क्षमता से जुड़े निर्माण कार्यों, चंद्रहट्टी व कमतौल स्थित बुनियादी विद्यालयों के जीर्णोद्धार तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में तटबंधों की मरम्मती के कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्य की गति तेज करने और हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का सख्त आदेश दिया। जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कुढ़नी प्रखंड का भ्रमण कर क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंताओं एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी परियोजनाओं में अपेक्षित तेजी लाने और हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण सुनिश्चित करने का आदेश दिया, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button