बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया संयुक्त निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २९ अगस्त

मुजफ्फरपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा और निगरानी तंत्र की कड़ी समीक्षा और ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की जांच की गई तथा अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं उप-निर्वाचन पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला उप-निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय कुमार नें बताया की यह भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के नियमों के तहत किया जाने वाला एक अनिवार्य मासिक (Monthly) निरीक्षण था। इस निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा करना। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित और सही तापमान/वातावरण में रखने की व्यवस्था देखना। चुनाव आयोग के कड़े प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना ताकि भविष्य के चुनावों के लिए मशीनों की विश्वसनीयता बनी रहे। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के कड़े नियमों के तहत ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की सुरक्षा, रखरखाव और उनकी स्थिति की मासिक जांच करना अनिवार्य है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी यह सुनिश्चित करती है कि चुनाव से जुड़ी मशीनों के रखरखाव में पूरी पारदर्शिता (Transparency) बरती जा रही है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का संयुक्त दौरा यह दिखाता है कि वेयरहाउस की तकनीकी और भौतिक सुरक्षा (Physical Security) दोनों को उच्च स्तर पर परखा गया है। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button