बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बरामद किए गए 140 मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक ने इनके वास्तविक मालिकों को सौंपा

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार ११ जुलाई

वैशाली पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 140 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने औपचारिकताएं पूरी कर इन फोनों को इनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया की बरामदगी का कार्य जिला आसूचना इकाई और जिले के सभी थानों की तकनीकी टीमों द्वारा CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से किया गया है. इस सफल अभियान के अंतर्गत वैशाली पुलिस अब तक कुल 2,044 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा चुकी है. केवल वर्ष 2026 में ही अब तक 1,081 से अधिक मोबाइल धारकों को उनके खोए या चोरी हुए फोन वापस किए जा चुके हैं. खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया. जिला आसूचना इकाई एवं थानास्तरीय गठित Tech. Team पदाधिकारी द्वारा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा पु०अ०नि० रचना तिवारी, पु०अ०नि० शालिनी कुमारी और पु0अ0नि0 संदीप मंडल के मनोबल बनाये रखने के उद्देश्य से पुरस्कृत किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button