बिहारराज्यलोकल न्यूज़

राज्यपाल-सह-कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन की अध्यक्षता में लोक भवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (VCs) के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, ०१ जून

राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में बिहार लोक भवन के दरबार हॉल में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (VCs) के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्यपाल के साथ संजय सिंह टाईगर (उच्च शिक्षा मंत्री, बिहार), प्रत्यय अमृत (मुख्य सचिव, बिहार), दीपक कुमार सिंह (राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव), राजीव रौशन (सचिव, उच्च शिक्षा विभाग), प्रो.एन.के. अग्रवाल (निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग), प्रो.गिरीश कुमार चौधरी (अध्यक्ष, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग) सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण (Vice Chancellors) उपस्थित थे. इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कड़े और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए. राज्यपाल ने सभी कुलपतियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्राध्यापकों की प्रोन्नति के सभी लंबित (Pending) मामलों का निपटारा 15 जून से शुरू करके 15 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले सभी विश्वविद्यालयों को शिक्षण व्यवस्था की कमियों और खाली पदों को मिशन मोड में दुरुस्त करने को कहा गया है। छात्रों के करियर को सुरक्षित रखने के लिए निष्पक्ष एवं समय पर परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करने और बिना किसी देरी के डिग्रियां बांटने का निर्देश दिया गया। ब्लॉक स्तर पर बनने वाले 211 नए कॉलेजों के प्रगति की समीक्षा की गई। भूमि आवंटन, बुनियादी ढांचे और संकाय (Faculty) की नियुक्तियों को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया गया। कुलपतियों को विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन व अन्य लाभों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए आंतरिक शिकायत समितियों के गठन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए साथ ही ‘समर्थ पोर्टल’ (Samarth Portal) के सभी मॉड्यूल लागू कर वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button