वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा आमजन की शिकायतों और जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का किया गया आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०९ नवम्बर
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा (IPS) द्वारा आमजन की शिकायतों और जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में उन्होंने सीधे आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और लोगों की समस्याओं का तुरंत और संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। जनता दरबार में आए मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मौके पर ही या संबंधित थाना अध्यक्षों को समय सीमा के भीतर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। आम लोगों को अपनी बात सीधे जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी के सामने रखने का मौका मिला, जिससे पुलिसिंग में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ता है।





