मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और अधिकारियों ने जिले के विभिन्न महादलित टोलों में पहुंचकर महादलित परिवारों के साथ दीपावली की मनाईं खुशियां

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०८ नवम्बर
मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और अधिकारियों ने सिकंदरपुर स्थित महादलित-बाहुल्य टोला समेत जिले के विभिन्न महादलित टोलों में पहुंचकर महादलित परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिवारों के साथ संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने सिकंदरपुर स्थित महादलित-बाहुल्य टोला का दौरा किया। अधिकारियों द्वारा बच्चों और छात्र-छात्राओं सहित सभी स्थानीय लोगों को मिठाइयाँ एवं उपहार वितरित किए गए और लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जिले के विभिन्न महादलित टोलों में जाकर खुशियां साझा कीं। अधिकारियों द्वारा किए गए बच्चों, छात्र-छात्राओं और सभी स्थानीय परिवारों के बीच मिठाइयाँ और त्योहार के उपहार बांटे गए। सभी लोगों को दीपावली पर्व की बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया की ज़िला प्रशासन के इस कदम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर तबके तक त्योहार की खुशियाँ पहुँचाना और उनके बीच अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना था।





