वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने रविदास टोला में स्थानीय लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०७ नवम्बर
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने हाजीपुर के क्रांति चौक के पास स्थित रविदास टोला में स्थानीय लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। यह आयोजन पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय, विश्वास और त्योहारों की सामूहिक खुशी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों (विशेषकर महादलित व वंचित वर्गों) तक त्योहारों की खुशियाँ सीधे पहुँचाना था। एसएसपी ने स्थानीय लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों के बीच स्वयं मिठाई, चॉकलेट और पटाखे वितरित किए। इस अवसर पर सुरक्षा समीक्षा के साथ-साथ एसएसपी ने टोले के बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर SSP श्री मिश्रा नें बताया की इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना और त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व सौहार्द का माहौल बनाना है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों एवं उपस्थित सभी लोगों व बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।






