बिहारराज्यलोकल न्यूज़
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद दियारा (गंडक नदी किनारे) में उत्पाद विभाग और लालगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से की बड़ी कार्रवाई

ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज (वैशाली), बिहार, ०५ नवम्बर
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद दियारा (गंडक नदी किनारे) में उत्पाद विभाग और लालगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ड्रोन की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में देसी चुलाई शराब बनाने का लगभग 5,100 लीटर (या 4,100 किलोग्राम) जावा/गुड़ का घोल मौके पर नष्ट किया गया। मौके से 70 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई। अवैध रूप से चलाई जा रही 02 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। यह अभियान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभिनव कुमार और लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस को देखकर मौके से शराब तस्कर फरार हो गए, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.






