वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 276.83 ग्राम कोटा हेरोइन के साथ 01 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, ०४ नवम्बर
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 276.83 ग्राम कोटा हेरोइन के साथ 01 अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर अमरेश कुमार (पिता – बुद्धू राय) निवासी नयागंज सुनार, थाना – देसरी (वैशाली) के पास से 23 डिब्बा कोटा हेरोइन (कुल वजन: 276.83 ग्राम, व्यावसायिक मात्रा) जिसकी अंतरराष्ट्रीय/बाजार मूल्य लगभग 55 लाख रुपये है, ₹3,170 नकद, 01 मोबाइल फोन, 02 आधार कार्ड (जिसमें एक फर्जी/कूटरचित है) बरामद किया गया है. गौरतलब है की वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना को एसटीएफ हाजीपुर के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति असम से ट्रेन के रास्ते भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर हाजीपुर आने वाला है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर-1, हाजीपुर सुबोध कुमार के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष के द्वारा दण्डाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता, नगर परिषद, हाजीपुर के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए हाजीपुर जंक्सन के गेट नं0-2 के पास से 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर को 276.83 ग्राम हेरोईन (कोटा) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था एवं किसको बेचने वाला था, इसका खुलासा किया गया है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड सं.-1069/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जा रही है।




