बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 2 नवंबर को जिला नियोजन कार्यालय/जिला नियोजनालय परिसर में इंटर्नशिप मेला एवं रोजगार मेले का होगा आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ३१ अक्टूबर

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 2 नवंबर 2026 को जिला नियोजन कार्यालय/जिला नियोजनालय परिसर, मुजफ्फरपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक इंटर्नशिप मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की 18 से 28 वर्ष के युवा (स्नातक, समकक्ष, डिप्लोमा, बी.ई./बी.टेक या अन्य निर्धारित तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता) इसमें भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए बिहार रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन कराना अनिवार्य है। योजना के तहत चयनित युवाओं को निजी एवं औद्योगिक कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, जिसमें ₹4,000 से लेकर ₹15,000 तक का मासिक स्टाइपेंड (कंपनी व योजना के अनुसार) प्राप्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button