बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निवारण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, २५ सितम्बर

वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा, भा.पु.से. द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निवारण के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में वैशाली पुलिस द्वारा ‘सहयोग, सुरक्षा, समाधान’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, ताकि आम नागरिकों की शिकायतों को सीधे सुना जा सके और उनका मौके पर या समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा सके। जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं नियमानुसार त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ने सभी थानों और विशेषकर SC/ST थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सुदूर क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान और गश्ती की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी द्वारा की जा रही है। एसएसपी श्री मिश्रा ने बताया की जनता दरबार के माध्यम से वैशाली जिला पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी मारपीट, और पुलिस थानों से संबंधित शिकायतों को सीधे वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष रखा जा सकता है। इस जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है। जिले के नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे वरीय पुलिस अधिकारी के सामने रखने का अवसर मिला। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमों के तहत कड़ी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से स्थानीय पुलिस प्रशासन में जवाबदेही बढ़ती है और आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button