बिहारराज्यलोकल न्यूज़

ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया खुलासा- संचालिका समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २० सितम्बर

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित भाग्यलक्ष्मी ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जहाँ से संचालिका समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मौके से 05 मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण डिजिटल व फॉरेंसिक साक्ष्य और आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद करते हुए एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. एसएसपी कन्तेश मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष और एफएसएल टीम ने इस मामले में संलिप्त महिलाओं के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच के बाद पार्लर को सील कर दिया है। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी नें बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों एवं अनैतिक देह व्यापार के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थानार्न्तगत ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम गठित किया गया, जिसमें नगर थानाध्यक्ष एवं महिला थानाध्यक्ष टीम को शामिल किया गया। मिली आसूचना के आधार पर “भाग्यलक्ष्मी ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 06 महिला को गिरफ्तार गया है। FSL विशेषज्ञ टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर जॉच हेतु भेजा गया है। इस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या-526/26 (अनैतिक देह व्यापार अधिनियम) दर्ज किया गया है। ब्यूटी पार्लर की आड़ में चला रहे अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button