बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पातेपुर थाना पुलिस ने 87.375 लीटर विदेशी शराब की खेप के साथ एक बोलेरो गाड़ी को किया जब्त, मौके से दो शराब तस्करों को भी किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, पातेपुर (वैशाली), बिहार, २० सितम्बर

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से प्रभावी बनाने के लिए वैशाली जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पातेपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 87.375 लीटर विदेशी शराब की खेप के साथ एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि चूल्हा चौक के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के तत्काल सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित नाकेबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। नाकेबंदी के दौरान पातेपुर थाना अंतर्गत चुल्हा चौक, वाजीतपुर स्थित आशीर्वाद धर्मकांटा के पास एक संदिग्ध सफेद बोलेरो गाड़ी को रोककर गहन तलाशी ली गई। वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से लदी हुई कुल 87.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस टीम ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे दो सक्रिय शराब तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (निवासी: कटहरा) और सत्यनारायण साह (पिता: नवल साह, निवासी: नीरपुर) के रूप में हुई है. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन-किन लोगों को डिलीवर किया जाना था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के सिंडिकेट को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button