Uncategorizedबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गणेश पूजा मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, संबंधित आर्केस्ट्रा पर एफआईआर दर्ज

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २० सितम्बर

सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड अंतर्गत रायपुर स्थित एसबीएलसी उच्च विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन) परिसर में गणेश पूजा मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। विद्यालय परिसर में शिक्षा के माहौल को दरकिनार कर आपत्तिजनक और अश्लील नृत्य (आर्केस्ट्रा) कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने और उस पर रोक न लगाने के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना गया है। सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह के गरिमाहीन आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। लोगों का मानना था कि इससे स्कूल के शैक्षणिक माहौल और बच्चों पर बेहद बुरा असर पड़ता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और अन्य मीडिया माध्यमों द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस (नानपुर थाना) भी इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की SBLC उच्च विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), रायपुर, प्रखंड-नानपुर में गणेश पूजा/मेले के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर/ जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी एवं विभिन्न अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना एवं प्रसारित वीडियो/समाचार के आलोक में जगमोहन सहनी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, SBLC उच्च विद्यालय ( सरस्वती विद्या निकेतन), रायपुर, प्रखंड-नानपुर, जिला-सीतामढ़ी से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना के पत्रांक 3755 दिनाक 20.09.2026 के द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा शाम 6:00 बजे तक कोई प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया इससे प्रथम दृष्टया प्रमाणित होता है कि दिए गए स्पष्टीकरण एवं उच्चाधिकारी द्वारा दुरभाष पर दिये गये निदेश के वाबजूद मामले के प्रति उदासीनता बरती गई है। अतः उपरोक्त आरोप में निदेशानुसार जगमोहन सहनी, प्रभारी प्रधानाध्यापक, SBLC उच्च विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), रायपुर प्रखंड-नानपुर, जिला-सीतामढ़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, रून्नीसैदपुर का कार्यालय निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका जीवन निर्वहन भत्ता उपस्थिति विवरणी के आधार पर देया होगा। पत्र प्राप्त के साथ ही निर्धारित मुख्यालय पर योगदान देना सुनिश्चित करेगे। इस संबंध में जगमोहन सहनी का आरोप-पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा। इसके साथ हीं आयोजन स्थल पर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), नानपुर के आवेदन पर कि नवयुवक गणपति पूजा समिति, रायपुर के लाईसेंसधारी बेचन बैठा पिता स्व० जटहू बैठा ग्राम रायपुर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी एवं उनकें अन्य सदस्य तथा आकेस्ट्रा के सदस्य के विरूद्ध लाईसेंस का उल्लंघन, अश्लील डांस प्रोग्राम ( अश्लील नृत्य ) का आयोजन करनें तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का गलत प्रयोग करनें के आरोप में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत नानपुर थानें में एफआईआर दर्ज कराया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button