बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कढ़निया गांव (मंगरू चौक के पास) में एक फर्नीचर दुकान में लूट का प्रयास करने वाले अपराधी को दुकानदार की बहादुरी और स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया

ध्रुव कुमार सिंह, महुआ (वैशाली), बिहार, ०५ सितम्बर

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कढ़निया गांव (मंगरू चौक के पास) में एक फर्नीचर दुकान में लूट का प्रयास करने वाले अपराधी को दुकानदार की बहादुरी और स्थानीय लोगों की मदद से दबोच लिया गया। वैशाली जिला पुलिस के अनुसार, इस घटना के दौरान एक अपराधकर्मी को 01 देशी पिस्तौल और 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार तीन बदमाश ग्राहक बनकर महेश सिंह की फर्नीचर दुकान पर पहुंचे थे। बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्तौल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्तौल में गोली फंस जाने (मिसफायर होने) के कारण व्यवसाई की जान बच गई। मौका देखकर दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और पिस्तौल तानने वाले बदमाश को पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़कर महुआ थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो अन्य साथी बाइक से भागने में सफल रहे। महुआ थाना पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button