विशिष्ट कार्य/अनुसंधान कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०७ अगस्त
मुजफ्फरपुर में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान, विशिष्ट एवं सराहनीय अनुसंधान कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यों की नियमित समीक्षा का हिस्सा था। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश सिंह प्रभाकर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थें. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री मिश्रा द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान पिछले महीने की अपराध स्थिति और घटनाओं की समीक्षा, लंबित कांडों की प्रगति और उनके त्वरित निष्पादन पर जोर, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की का निष्पादन और महिला एवं साइबर अपराध, शराब विरोधी अभियान तथा भूमि विवादों का समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा आयोजित की गई इस अपराध समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों का उत्साहवर्धन करना। गंभीर और जटिल आपराधिक मामलों (जैसे हत्या, लूट, साइबर फ्रॉड) की जांच को वैज्ञानिक और सटीक तरीके से समय पर पूरा करने की प्रेरणा देना।मामलों का त्वरित निष्पादन (Time-bound investigation) कर पीड़ितों को जल्दी न्याय दिलाना। बैठक में एसएसपी द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ थानों को लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है। थानों पर आने वाले आम नागरिकों और फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रात के समय पुलिस गश्त (Patrolling) बढ़ाने और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया।






