बिहारराज्यलोकल न्यूज़

चेहल्लुम जुलूस के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए दिए जरूरी निर्देश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०४ अगस्त

मुजफ्फरपुर पुलिस और प्रशासन ने चेहल्लुम पर्व पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी गई। पुलिस, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में मार्च किया। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के जरिए पैनी नजर रखी गई।  आम जनता की सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। चेहल्लुम जुलूस के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) मोहिबुल्लाह अंसारी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा तैनात पुलिस बल व अधिकारियों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। नगर थाना, काजी मोहम्मदपुर, मिठनपुरा, ब्रह्मपुरा, सदर और अहियापुर इलाकों में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जुलूस और मेलों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन के आदेशानुसार जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल और हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी रोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button