बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नें किया वैशाली थाना का औचक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २४ जुलाई

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा द्वारा वैशाली थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की जांच और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई तथा विभिन्न पंजियों व अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। थाना में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। मौजूदा स्थिति के अनुसार त्वरित विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट व कुर्की के निष्पादन, नियमित वाहन जांच और रात्रि गश्ती पर जोर दिया गया। फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और जनता के साथ शालीन व्यवहार करने को कहा गया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button