आरबीबीएम कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से छात्राओं को कंपनी सचिव (Company Secretary) के रूप में करियर बनाने और आगे बढ़ने के नए अवसरों के बारे में दी गई जानकारी

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २४ जुलाई
आरबीबीएम कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से छात्राओं को कंपनी सचिव (Company Secretary) के रूप में करियर बनाने और आगे बढ़ने के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.मधु सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में लड़कियों के लिय कैरियर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए रोज़गार हासिल करना अति आवश्यक है। प्रो.सिंह नें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और पेशेवर कोर्स चुनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान, पटना चैप्टर के चेयरमैन आलोक कुमार ने इस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कंपनी सचिव पाठ्यक्रम (CS Course) के विभिन्न चरणों (फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल) की जानकारी दी।इसके साथ ही कॉर्पोरेट सेक्टर, कानूनी सलाह, और वित्तीय प्रबंधन में कंपनी सचिव की मांग पर चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ.अफरोज, डॉ.अरुणा, डॉ.राजेश पंडित, डॉ.धनंजय झा, डॉ.नीलू, डॉ.विनीता रानी एवं प्रमोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।





