रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (योग महोत्सव/योग संगम) बेहद उत्साह और गरिमा के साथ किया गया आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २१ जून
रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय परिसर में प्राचार्या डॉ.मधु सिंह की गरिमामयी उपस्थिति और योग विशेषज्ञों के कुशल निर्देशन में ‘योग महोत्सव’ का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग सत्र का संचालन आमंत्रित योग विशेषज्ञों के कुशल निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग है। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ.मंजुल, डॉ.पुतुल, डॉ.नीलेश लोधी, डॉ.धनंजय झा, डॉ.अभय कुमार, संजय पांडे, विजया, कोमल, कविता, केशु रंजन, सोनफुल, ठाकुर जी, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थे।




