बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०५ जून

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और आम जन को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध होने के लिए जागरूक किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो.राय ने विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कुलपति आवास परिसर में आंवला का पौधा रोपा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा की आंवले का पौधा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने में भी अत्यंत उपयोगी है। कुलपति ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित होकर प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस वर्ष की वैश्विक थीम ‘प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने क्लाइमेट एक्शन (जलवायु कार्रवाई) पर जोर दिया। प्रो.राय ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे वर्तमान प्रयास केवल प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये सीधे तौर पर मानव जाति के अपने अस्तित्व और सुरक्षित भविष्य से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button