बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माणाधीन जानकी मंदिर का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक में निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही परिसर के समग्र विकास की योजना पर चर्चा की

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १८ अप्रैल
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माणाधीन भव्य जानकी मंदिर का भौतिक निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही परिसर के समग्र विकास की योजना पर चर्चा की। बैठक में अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, कुंदन कृष्णन डीजी स्पेशल ब्रांच & एसटीएफ, प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे, सचिव पर्यटन विभाग, के.एस अनुपम विशेष सचिव, गृह विभाग, चंदन कुमार कुशवाहा, पुलिस उप-महानिरीक्षक तिरहुत रेंज, जिलाधिकारी रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, डीडीसी संदीप कुमार, एडीएम संजीव कुमार के साथ एसएसबी एवं आईबी के पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पर्यटन विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ अभियंतागण भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव के द्वारा मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास को समयबद्ध एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसी के द्वारा पीपीटी के माध्यम से मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी मुख्य सचिव को दी गई। विदित हो की फरवरी माह में केन्द्रीय गृह मंत्री के द्वारा भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई थी। उक्त बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में मुख्य सचिव और डीजीपी के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर घोषित नो मैंस लैंड में सभी प्रकार की अतिक्रमण तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के अंदर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने, जाली भारतीय मुद्रा एवं साइबर फ्रॉड तथा अवैध दूरसंचार से संबंधित मामले इत्यादि बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिए गए। म्यूल खाते के खतरे और फर्जी कंपनियों के फलने- फूलने के मामलों की जांच कर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं डीजीपी के द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी एवं शामिल तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए।निर्देश दिया गया कि एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू करें। इस संबंध में व्यापक अभियान चलाया जाए। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की मुख्य सचिव और डीजीपी ने मंदिर निर्माण स्थल, परिसर विकास और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सभाकक्ष में पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें निर्माण एजेंसी द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य सचिव ने कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। पुनौरा धाम में लगभग ₹890 करोड़ की लागत से 68 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मां जानकी का भव्य मंदिर निर्मित हो रहा है। बैठक में फरवरी में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। यह परियोजना अयोध्या की तर्ज पर पुनौरा धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बनाई जा रही है।






