बिहारराज्यलोकल न्यूज़

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न,  बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देनें वालों में आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, उप-विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी आकांक्षा आनंद रहे शामिल

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ अप्रैल

भारत रत्न बाबा  साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित अंबेडकर उपवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण करने वालों में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, उप-विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी आकांक्षा आनंद सहित कर्मचारी संघ के सदस्यगण, कई अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण शामिल रहे। इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की  अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त श्री सिंह ने की।   समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया साथ ही उनके विचारों, आदर्शों एवं सिद्धांतों को  युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं स्कूल बैग भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की गई।  कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के दिखाये मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।समारोह का संचालन जिला कोषागार पदाधिकारी सह जिला भविष्य निधि पदाधिकारी वैशुर रहमान ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button