बिहारराज्यलोकल न्यूज़

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में "नियमित व्यायाम, संतुलित आहार को बनाएं जीवन का हिस्सा" संदेश के साथ छात्राओं को जागरूक किया गया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०७ अप्रैल

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (RBBM College) के सी.एन.डी. (Clinical Nutrition and Dietetics) विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने की। इस अवसर प्राचार्या डॉ.सिंह ने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया और विद्यार्थियों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम पर आधारित था। इसमें सी.एन.डी. विभाग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा कुमारी गुप्ता विजेता रहीं, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा शाना परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएनडी कोऑर्डिनेटर डॉ.नीतू सिंह एवं विभाग की शिक्षिका ज्योति कुमारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से बचने, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षियों की देखभाल तथा पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी डॉ.अशोक कुमार निगम नें बताया की कार्यक्रम में “नियमित व्यायाम, संतुलित आहार को बनाएं जीवन का हिस्सा” संदेश के साथ छात्राओं को जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button