बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अधिसभा (सीनेट) की बैठक में ₹1,115 करोड़ का बजट पारित

कुलानुशासक नें प्रेस वार्ता के माध्यम से बैठक में लिए गए निर्णयों की दी जानकारी

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ मार्च

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अधिसभा (सीनेट) की बैठक केंद्रीय पुस्तकालय के सीनेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से देते हुए कुलानुशासक द्वारा बताया गया की कुलपति की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,115 करोड़ का बजट पारित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹65 करोड़ अधिक है। इसके साथ ही बैठक में विश्वविद्यालय के अकादमिक और प्रशासनिक 22 एजेंडो पर सीनेट की मुहर लगी। गौरतलब है की सीनेट की बैठक से पत्रकारों को दूर रखा गया था. जिसका बैठक के दौरान सीनेटरों ने विरोध करते हुए कहा की पहली बार सीनेट की बैठक में पत्रकारों को आमंत्रित नहीं किया गया है, जो अत्यंत दुखद, शर्मनाक और अलोकतांत्रिक निर्णय है. पत्रकार वार्ता के दौरान कुलानुशासक नें बताया की सत्र के दौरान उठाए गए ‘समान काम-समान वेतन’ के सवाल पर कुलपति ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ेगा। कॉलेजों की संबद्धता के मुद्दे पर कुलानुशासक ने बताया कि प्रस्तावित 60 कॉलेजों का कड़ाई से निरीक्षण कर सरकारी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। हॉस्टल के लिए बजट प्रावधान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में हॉस्टल का संचालन आंतरिक स्त्रोत से ही किया जा सकता है। अकादमिक सीनेट अलग से कराने पर भी बैठक में सहमति बनी। बैठक में पिछले दिनों इंप्लीमेंटेशन एंड मानिटरिंग कमिटी, न्यू टीचिंग एंड एफिलिएशन कमेटी, एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट से अनुमोदित प्रस्तावों को सीनेट से मंजूरी मिली। पत्रकार वार्ता में प्रॉक्टर प्रो.रविन्द्र कुमार चौधरी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो.आलोक प्रताप सिंह, नैक सलाहकार प्रो.बी.एस राय, कुलसचिव प्रो.समीर कुमार शर्मा, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो.राजीव कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ.जितेश पति त्रिपाठी, उप-कुलसचिव डॉ.अमर बहादुर शुक्ला एवं उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ.रेणुबाला मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button