बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १४ मार्च

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार से संबंधित प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के लोक सूचना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर करते हुए आवेदकों को नियमानुसार सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीआई आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी संबंधित पदाधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करें। जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि समय पर सूचना उपलब्ध कराने से जिला स्तर पर ही मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा संभव हो सकेगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button