साइबर ठगों पर कड़ा प्रहार…साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार….

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १९ नवम्बर
मुजफ्फरपुर पुलिस ने इमली चट्टी स्थित महालक्ष्मी होटल में छापेमारी कर म्यूल अकाउंट सप्लाई करने वाले साइबर ठगी गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर प्रोबेशनरी एएसपी विक्रमजीत और साइबर थाना की टीम ने की। गिरोह कमीशन के लालच में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था। आरोपितों पर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराकर इंटरनेट बैंकिंग और OTP तक पहुंच बनाने, तथा TRAI, ED और CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए 33 लाख रुपये की ठगी करने का भी आरोप है। पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 6 पासबुक, 21 डेबिट कार्ड, 14 सिम कार्ड, चेकबुक, 4 पैन कार्ड, कंपनी की मोहर और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में गिरोह के तार दिल्ली, ओडिशा, कोलकाता और पटना से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ (Mule Accounts) उपलब्ध कराते थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, ये लोग मोबाइल फोन में संदिग्ध APK फाइल इंस्टॉल कराकर इंटरनेट बैंकिंग और OTP का एक्सेस हासिल कर लेते थे। कुछ आरोपी पिछले 3-4 महीनों से और कुछ 2 साल से इस काम में शामिल थे। साइबर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने संबंधित बैंकों से इन खातों के जरिए हुए कुल लेन-देन का ब्योरा मांगा है और गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी है।





