प्रसिद्ध लेखिका एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ.मृदुला सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ नवम्बर
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो.दिनेश चन्द्र राय ने प्रसिद्ध लेखिका एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. मृदुला सिन्हा की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. मृदुला सिन्हा को नारीशक्ति की प्रतीक और साहित्य जगत की अमूल्य धरोहर बताया। एलएस कॉलेज परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में उनकी प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ.मृदुला सिन्हा2014 से 2019 तक गोवा की राज्यपाल रहीं और इससे पहले केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष तथा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। मूल रूप से मुजफ्फरपुर की निवासी डॉ. सिन्हा ने हिंदी साहित्य में 40 से अधिक पुस्तकें लिखीं (जिनमें ‘ज्यों मेहंदी को रंग’ और ‘अतिशय’ प्रमुख हैं) और शिक्षा व समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया।





