बिहारराज्यलोकल न्यूज़

सीतामढ़ी जिले के नव पदस्थापित जिलाधिकारी (DM) तनय सुल्तानिया ने आधिकारिक तौर पर किया अपना पदभार ग्रहण

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २१ अगस्त

सीतामढ़ी जिले के नव पदस्थापित जिलाधिकारी (DM) तनय सुल्तानिया ने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया। वे 2017 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं और इससे पहले भोजपुर जिले के जिलाधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। बिहार सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद, निवर्तमान जिलाधिकारी रिची पांडेय ने उन्हें सीतामढ़ी की कमान सौंपी, जिनका तबादला अब बेगूसराय के डीएम के रूप में हुआ है। समाहरणालय (Collectorate) पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालते ही उन्होंने मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में सीता मंदिर निर्माण के काम को तेजी से और समय-सीमा के अंदर पूरा करने को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी श्री सुल्तानिया ने कहा कि सरकार के ‘सात निश्चय’ और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों को उनके दरवाजे (doorstep) पर ही जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की जाएगी। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की और टीम भावना से काम करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button