मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र के कोठियां स्थित एनटीपीसी लैगून-1 क्षेत्र में हुए शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 02 नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २९ अगस्त
मुजफ्फरपुर के काँटी थाना क्षेत्र के कोठियां स्थित एनटीपीसी लैगून-1 क्षेत्र में हुए शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां स्थित NTPC लैगून-वन के पास शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों राजा कुमार और पप्पू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या नशा करने और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। इस बड़ी कामयाबी और गिरफ्तारी के संबंध में पश्चिमी-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुचित्रा कुमारी ने बताया की मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण एवं एसडीपीओ पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था. SDPO पश्चिमी-1 नें बताया की कांटी थाना क्षेत्र में हुई इस गंभीर हत्या की घटना की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना में सीधे तौर पर शामिल 2 नामजद आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। SDPO पश्चिमी-1 नें अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की बात दोहराई गई है। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह कांटी थाना के थानेदार रविकांत पाठक समेत अन्य पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।




