बिहारराज्यलोकल न्यूज़

Preventive Policing के तहत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार) के साथ किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार १५ जुलाई

Preventive Policing के तहत वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25,000 रुपये के इनामी बदमाश विशाल पासवान को अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार) के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है. हाजीपुर (वैशाली) सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुबोध कुमार के अनुसार, वैशाली पुलिस द्वारा जिले के गंभीर एवं वांछित श्रेणी के अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना को STF बिहार, पटना द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत न्यु गंडक पुल तंगौल के निचे कुछ व्यक्ति इक्ट्ठा होकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा० सदर-01, हाजीपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ विशाल पासवान, पे० भूषण पासवान, सा० सुभाष चौक पोखरा मोहल्ला, थाना- नगर हाजीपुर को preventive policing के तहत गिरफ्तार किया गया। यह कुख्यात अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना (जैसे फाइनेंस कंपनी में लूट) की साजिश रच रहा था और पटना सहित कई जिलों में लूट जैसे संगीन मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी. इस संदर्भ में नगर थाना कांड सं0-667/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button