नए भारत और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण- निखिल कुमार, पूर्व राज्यपाल

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार १५ जुलाई
नागालैंड और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर वैशाली (हाजीपुर) स्थित एसएनएस कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने की. कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने कॉलेज के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह (सत्येंद्र बाबू) को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और संस्थान के भविष्य के लिए एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने रेखांकित किया कि नए भारत और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्हें छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान देना चाहिए, बल्कि उनमें नैतिक मूल्य भी विकसित करने चाहिए। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और समाज को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। उनसे नए शोध, कौशल विकास और तकनीकी नवाचारों से जुड़ने का आह्वान किया गया। कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने तथा छात्रों की सुविधाओं के लिए अकादमिक उत्कृष्टता हासिल करने की बात दोहराई। समारोह के दौरान अतिथियों ने महाविद्यालय के विकास, शिक्षा के स्तर और स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा के योगदान की जमकर सराहना की।






