बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रभाकर कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो और शूटरों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २६ जुलाई

मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रभाकर कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जिसमें दो और शूटरों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 04 अभियुक्त सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मोहम्मद मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की दिनांक 30 मार्च 2026 को अहियापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नर्सिंग होम के पास गिट्टी-बालू कारोबारी और जमीन डीलर प्रभाकर कुमार सिंह की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर टाउन SDPO-II विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का पूरी तरह उद्भेदन किया गया है। पुलिस की विशेष टीम ने इस कांड में संलिप्त दो और मुख्य शूटरों सत्यम कुमार (थाना- श्यामपुर भटहा, जिला- शिवहर) और डल्लू कुमार (थाना- अहियापुर, जिला- मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार किया है. इस मामले में शुरुआती त्वरित कार्रवाई के दौरान दो नामजद आरोपियों उदय पटेल (थाना- कटरा, जिला- मुजफ्फरपुर) और तुलसी राय (थाना- अहियापुर, जिला- मुजफ्फरपुर) को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. नगर पुलिस अधीक्षक नें बताया की पुलिस पूछताछ और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों का मृतक प्रभाकर सिंह के साथ जमीन के विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना आपसी विवाद चल रहा था, जिसके चलते सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button